रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:भाजपा का चिंतन शिविर आज से मथुरा में, नितिन नवीन-सीएम योगी सहित जुटेंगे ये दिग्गज; बनेगी चुनावी रणनीति – Up: Bjp’s Chintan Shivir In Mathura From Monday; Nitin Naveen, Cm Yogi And Other Prominent Personalities Will
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी:भाजपा का चिंतन शिविर आज से मथुरा में, नितिन नवीन-सीएम योगी सहित जुटेंगे ये दिग्गज; बनेगी चुनावी रणनीति – Up: Bjp’s Chintan Shivir In Mathura From Monday; Nitin Naveen, Cm Yogi And Other Prominent Personalities Will

November 15, 2026


UP: BJP's Chintan Shivir in Mathura from Monday; Nitin Naveen, CM Yogi and other prominent personalities will

सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

विस्तार

भाजपा सोमवार से मथुरा में दो दिन तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों और देश के बदलते सियासी घटनाक्रम पर चिंतन करेगी। दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।

चिंतन शिविर में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी तथा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को आएंगे। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गहन मंथन होगा ताकि चुनाव की राह आसान की जा सके। इसके अलाव बूथ स्तर पर सक्रियता, शक्ति केंद्रों, मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साधने और अलग-अलग वर्गों से भी जुड़ने की रणनीति तय होगी। इसके अलाव नए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं के साथ जुड़ाव पर खास फोकस रहेगा। इसके अलाव विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति भी तय की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X