रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahendragarh-narnaul News:नसीबपुर में आज शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि – Tributes Will Be Paid To The Martyrs In Naseebpur Today
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:नसीबपुर में आज शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि – Tributes Will Be Paid To The Martyrs In Naseebpur Today

November 15, 2026


Tributes will be paid to the martyrs in Naseebpur today.

फोटो नंबर-16नसीबपुर के शहीद स्मारक पर आयोजन को लेकर लगाया गया टैंट। संवाद

नारनौल। 1857 के नसीबपुर युद्ध की 169वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर को नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम युवा इंकलाब संगठन, महेंद्रगढ़ एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले लगभग 5000 वीर शहीदों की स्मृति में 5000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर रविवार को शहीद स्मारक पर तैयारियां जोरों से चलती रही।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह अध्यक्षता करेंगे। समारोह की शुरुआत शाम चार बजे और कविगण के काव्य पाठ से होगी। शाम 4:30 बजे संबोधन होगा। इसके बाद 5:30 बजे शहीदों की स्मृति में 5000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे तथा 5:40 बजे शहीद सम्मान और काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

आयोजन में डॉ. हरीओम पंवार, पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, राजेश चेतन, योगेंद्र शर्मा, गौरव चौहान, प्रो. रवि चतुर्वेदी और राजेश अग्रवाल सहित अनेक कवि भाग लेंगे।

युवा इंकलाब संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सुरजनवास ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य नसीबपुर युद्ध के वीर शहीदों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित करवाना है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X