रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भोपाल में छठ पूजा की धूम:डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर गूंजे छठी मैया के गीत – Chhath Puja Fervor In Bhopal: A Massive Surge Of Devotees Gathers To Offer ‘arghya’ To The Setting Sun; Songs
मुरैना

भोपाल में छठ पूजा की धूम:डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर गूंजे छठी मैया के गीत – Chhath Puja Fervor In Bhopal: A Massive Surge Of Devotees Gathers To Offer ‘arghya’ To The Setting Sun; Songs

November 15, 2026


Chhath Puja fervor in Bhopal: A massive surge of devotees gathers to offer 'arghya' to the setting sun; songs

घटों पर सूर्य को अर्घ्य पहुंचे भक्त

विस्तार

भोपाल में छठ पूजा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस बार नगर निगम सीमा में करीब 80 स्थानों पर आयोजन किए गए। इनमें प्रमुख घाटों के साथ कॉलोनियों के पार्क, अस्थायी पूजा कुंड और जलाशय भी शामिल रहे। शीतलदास की बगिया, प्रेमपुरा, एकतापुरी, राजेंद्र नगर, संजीव नगर, अयोध्या नगर का सरयू सरोवर पार्क, बैरागढ़ और सुभाष नगर सहित कई इलाकों में विशेष इंतजाम किए गए। 


प्रेमपुरा घाट पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने दिया अर्घ्य

प्रेमपुरा घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट समित के सचिव चन्द्रभान राय ने बताया कि बांस के सूप और दउरा में फल, नारियल, गन्ना और ठेकुआ सहित पारंपरिक प्रसाद सजाया गया। छठी मैया के गीतों से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया।


शीतलदास की बगिया में 2100 दीपों से दीपदान

बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बगिया में छठ पूजा का विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। यहां 2100 मिट्टी के दीपों से दीपदान और 51 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा का आयोजन रखा गया। भोजपुरी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। 

राजेंद्र नगर कोच फैक्ट्री क्षेत्र में भी पूजा

राजेंद्र नगर कोच फैक्ट्री क्षेत्र में भी छठ पूजा की रौनक रही। यहां व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। परिवार के सदस्य पूजा सामग्री लेकर पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद पारण के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन होगा। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति आस्था, समर्पण और परिवार की खुशहाली की कामना का प्रतीक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X