सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पांच दशक से नरैया तालाब में हो रही छठ पूजा:85 साल की लखपति बाई ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी – Raipur Naraya Talab 50 Years Chhath Puja Lakhpati Bai
रायपुर

पांच दशक से नरैया तालाब में हो रही छठ पूजा:85 साल की लखपति बाई ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी – Raipur Naraya Talab 50 Years Chhath Puja Lakhpati Bai

November 15, 2026


raipur naraya talab 50 years chhath puja lakhpati bai

नरैया तालाब में पांच दशकों से छठ पूजा

विस्तार

रायपुर शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, टिकरापारा के नरैया तालाब में छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। यह पर्व पांच दशकों से इस तालाब में आयोजित हो रहा है, जो हिंदू आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है।

चार दिवसीय छठ अनुष्ठान के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के साथ उत्साह दिखा। सजे हुए सुंदर घाटों और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ उमड़ी। नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि यह पूजा तब से हो रही है जब शहर में केवल आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ होती थी। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम साफ-सफाई में लगातार सहयोग करता है। समिति के सदस्य और निगम बेहतर व्यवस्था का प्रयास करते हैं। आयोजन समिति ने नगर निगम को साफ-सफाई के लिए और पुलिस को सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया। घाट पर स्वागत द्वार, प्रकाश, तंबू और भंडारे की व्यवस्था की गई है।

50 वर्ष पहले की चुनौतियां

85 वर्षीय लखपति बाई दुबे ने 50 वर्ष पहले के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि तब नरैया तालाब में छठ पूजा करना बहुत कठिन था। उनके पति पुलिस की नौकरी में थे, और वे बच्चों के साथ अकेले आती थीं। शाम और सुबह घाट पर घोर अंधेरा रहता था, वे बैटरी लेकर पहुंचती थीं। तालाब किनारे घाट नहीं बने थे, मछलियां पूजा के सूप से बचाना पड़ता था।

छत्तीसगढ़ से गहरा जुड़ाव

लखपति बाई दुबे ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने आज तक उत्तर प्रदेश या बिहार जाकर छठ पूजा नहीं की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सबसे सुंदर और सुकून भरी जगह बताया। वे कहती हैं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की गोद में ही कमाया और खाया है, और यहीं समा जाएंगी। आज भी वे अपनी चार पीढ़ियों को लेकर छठ घाट आती हैं। 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भंडारा होगा और पर्व का समापन होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X