सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आंकड़ों में गड़बड़ी:75 लाख बच्चे आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट से बाहर, भारत ने 2009 में अपनाए थे मानक, मामला क्या? – Data Discrepancies Anganwadi Growth Charts 7 Million Plus Children Missing India Adopted Who Standards In 2009
देश

आंकड़ों में गड़बड़ी:75 लाख बच्चे आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट से बाहर, भारत ने 2009 में अपनाए थे मानक, मामला क्या? – Data Discrepancies Anganwadi Growth Charts 7 Million Plus Children Missing India Adopted Who Standards In 2009

November 16, 2026


data Discrepancies Anganwadi growth charts 7 million plus children missing India adopted WHO standards in 2009

आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों से जुड़ी निगरानी में खामी। (प्रतीकात्मक)
आर्काइव

देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के वजन की निगरानी में बड़ी खामी सामने आई है। करीब 75 लाख ऐसे बच्चे होने का अनुमान है, जिनका वजन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुसार सामान्य है और वे स्वस्थ हैं। लेकिन आंगनबाड़ी के ग्रोथ चार्ट में उन्हें सामान्य श्रेणी से बाहर दिखाया जा रहा है। यह गड़बड़ी 15 साल से इस्तेमाल हो रहे चार्ट में सामान्य वजन की ऊपरी आधी सीमा न दिखाने के कारण हुई है।

मानकों में असामान्य, आंगनबाड़ी के वृद्धि चार्ट में सामान्य श्रेणी से ऊपर

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताजा बुलेटिन में इसका खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों का विश्लेषण किया। उन्होंने 2,09,043 बच्चों के वजन से जुड़े आंकड़ों की जांच की। इनमें से 24,888 बच्चे (11.9%) डब्ल्यूएचओ मानकों के अनुसार सामान्य थे लेकिन वे आंगनबाड़ी के वृद्धि चार्ट में सामान्य श्रेणी से ऊपर दिखाई दिए।

भारत ने 16 साल पहले अपनाए थे डब्ल्यूएचओ के नए मानक

शोधकर्ताओं ने इस विश्लेषण के आधार पर अनुमान लगाया है। देश में लगभग 75 लाख बच्चे इस चार्ट की खामी से प्रभावित हो सकते हैं। यही चार्ट मां-बच्चा सुरक्षा कार्ड में भी उपयोग हो रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की देखभाल पर भी असर पड़ सकता है। भारत ने 2009 में डब्ल्यूएचओ के नए मानकों को अपनाया था। शोधकर्ताओं ने चार्ट के डिजाइन में सुधार की जरूरत बताई है। इससे सामान्य वजन वाले बच्चों को सही ढंग से दिखाया जा सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X