सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नूंह

Nuh News:इंडियन इंटरनेशनल पिच एंड पुट ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का शानदार समापन – Spectacular Conclusion To The Indian International Pitch And Putt Open Golf Tournament

November 16, 2026


13 देशों के 60 से अधिक गोल्फरों ने लिया हिस्सा

भारत को पहली बार मिली अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल स्थित तरुधन गोल्फ रिजॉर्ट में चार दिवसीय इंडियन इंटरनेशनल पिच एंड पुट ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2026 का रविवार को समापन हो गया। 11 नवंबर से शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट ने नूंह को विश्व खेल मानचित्र पर स्थापित कर दिया है। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किया गया। सर्विसेज प्रदर्शन करने वाले गोल्फर को इनामी राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस टूर्नामेंट में 13 देशों के 60 से अधिक प्रोफेशनल और एमेच्योर गोल्फरों ने भाग लिया, जिसमें यूक्रेन, चिली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड और इंग्लैंड सहित यूरोप और एशिया के खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें 10 भारतीय गोल्फर भी थे। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा महत्व यह रहा कि फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल पिच एंड पुट एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार एशिया महाद्वीप को इसकी मेजबानी मिली और वह गौरव भारत को प्राप्त हुआ और भारत में भी पहली बार हरियाणा के नूंह जिले के तरुधन गोल्फ रिजॉर्ट को इसके आयोजन का मौका मिला।

इंडियन पिच एंड पुट संगठन के प्रेसिडेंट मनीष अरोड़ा ने बताया कि पिच एंड पुट गोल्फ का एक नया और तेजी से लोकप्रिय हो रहा फॉर्मेट है जो फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल पिच एंड पुट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त है और दुनिया के 45 से अधिक देशों में खेला जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भारत में एक इवेंट हुआ था, जिसमें से इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को चुना गया था और अगले साल नवंबर से फिर से भारत को इसकी मेजबानी मिल गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X