सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:मकान का ताला तोड़ उड़ाए लाखों के जेवर – Lock Of House Broken; Jewelry Worth Lakhs Stolen
अमेठी

Amethi News:मकान का ताला तोड़ उड़ाए लाखों के जेवर – Lock Of House Broken; Jewelry Worth Lakhs Stolen

November 16, 2026


Lock of house broken; jewelry worth lakhs stolen

रामगंज के लालशाह गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: ग्रामीण

भादर। रामगंज के लालशाह गांव में प्रमोद कुमार सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद से परिवार परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक वह शुक्रवार को परिवार के साथ लखनऊ गए थे। घर पर ताला बंद था। इसी दौरान चोर मकान में घुस गए। छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी खोल ली। चोर उसमें रखी दो सोने की अंगूठी और चांदी की पांच जोड़ी पायल सहित अन्य जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने कमरे में रखा अन्य सामान भी खंगाला।

शनिवार रात परिवार के साथ घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खोलकर देखने पर जेवरात गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। रविवार सुबह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X