सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अयोध्या

Ayodhya News:टिन्नू यादव की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज – Hearing On Tinnu Yadav’s Bail Plea In High Court Today

November 16, 2026


अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में 146 दिन से अयोध्या कारागार में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत याचिका पर सोमवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई होनी है। जमानत याचिका छह नवंबर को दाखिल की गई थी।

अवर न्यायालय में रामशंकर यादव की जमानत अर्जी 28 सितंबर को दाखिल की गई थी। इस पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट ने 6 अक्तूबर को अर्जी निरस्त कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की है।

अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी भी हो चुकी है निरस्त : चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पूर्व में ही निरस्त हो चुकी है। 21 सितंबर को रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी निरस्त की गई थी। आरोपी अनुकल्प मिश्रा, करुणेश व लवकुश की जमानत अर्जी 22 सितंबर व सुभाष श्रीवास्तव की 8 अक्तूबर को खारिज की गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X