Ayodhya News:आस्था के पथरीले रास्ते पर लड़खड़ा रही श्रद्धा – Faith Faltering On The Rocky Path Of Devotion

बदहाल पड़ा रास्ता।
November 15, 2026

बदहाल पड़ा रास्ता।
अयोध्या। पथरीले रास्ते 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। कहीं सड़क पर गिट्टियां बिखरी हैं तो कहीं नाले खुले पड़े हैं। कई स्थानों पर निर्माण कार्य से जुड़े अवरोध भी हैं। ऐसे में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान परेशानी उठानी पड़ सकती है। 18 नवंबर से शुरू होने वाली परिक्रमा में महज दो दिन शेष हैं लेकिन अभी तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
मोहनलाल नगर में सड़क पर बिखरी गिट्टियां पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। कुबेर नगर में सड़क किनारे खुला नाला हादसे का कारण बन सकता है। भिखापुर से दर्शन नगर जाने वाले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भी कई स्थानों पर अवरोध हैं। जनौरा अंडरपास के सामने सड़क पर फैली गिट्टियां भी श्रद्धालुओं की राह मुश्किल कर सकती हैं। इन स्थानों पर अब तक जरूरी सुधार नहीं हो सका है।
परिक्रमा मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है लेकिन परिक्रमा शुरू होने की तारीख नजदीक आने के बावजूद काम पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर सड़क उखड़ी हुई है तो कहीं निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री रास्ते के किनारे बिखरी पड़ी है।
परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पैर चलते हैं। ऐसे में सड़क पर फैली गिट्टियां और उखड़े हिस्से उनके लिए अधिक परेशानी का कारण बन सकते हैं। पैरों में चोट लग सकती है।
लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि परिक्रमा से पहले पूरे पथ को दुरुस्त कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
November 15, 2026
रुदौली। तालाबों का पानी अब किसानों के लिए कमाई के दूसरे रास्ते खोल रहा है। मछली पालन के साथ सिंघाड़े की खेती कर किसान एक ही तालाब से अतिरिक्त आमदनी जुटा रहे हैं। बाजार में मांग और बेहतर कीमत मिलने से रुदौली में इसका दायरा बढ़ा है। करीब 15 गांवों में 200 बीघा तालाब में […]
November 15, 2026
अयोध्या। सीनियर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम भी दमखम दिखाएगी। इसके लिए शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में मंडलीय टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें मंडल के विभिन्न जिलों के करीब 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर टीम के खिलाड़ियों का चयन किया […]
November 15, 2026
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज पुल पर शुक्रवार सुबह 72 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि छह-सात युवकों ने लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गए। उन्हें दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग के बेटे ने सीसीटीवी कैमरे […]
