सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:छठ के लेजर शो में पूर्व विधायक को बताया वर्तमान विधायक, आनंद मिश्रा ने ईओ से मांगा जवाब – In The Laser Show At Chhath Ghat, The Former Mla Was Described As A Member Of The Legislative Assembly
पटना

बिहार:छठ के लेजर शो में पूर्व विधायक को बताया वर्तमान विधायक, आनंद मिश्रा ने ईओ से मांगा जवाब – In The Laser Show At Chhath Ghat, The Former Mla Was Described As A Member Of The Legislative Assembly

November 16, 2026


In the laser show at Chhath Ghat, the former MLA was described as a member of the Legislative Assembly

सदर विधायक

विस्तार

रामरेखा घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित लेजर शो के दौरान बड़ी तकनीकी और तथ्यात्मक चूक सामने आई। शो में पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को बक्सर का वर्तमान निवासी और बिहार विधानसभा का सदस्य बताया गया। इस गलती पर बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) से जवाब मांगा।

रामरेखा घाट पर मौजूद विधायक आनंद मिश्रा ने सवाल उठाया कि आखिर यह गलती कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह है। उन्होंने कहा कि इसकी जवाबदेही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को तय करनी होगी। बिना सत्यापन के किसी भी वीडियो को जनता के सामने प्रदर्शित करना गंभीर लापरवाही है। अगर बिना जांचे-परखे कोई वीडियो चला दिया जाएगा तो उसमें कुछ भी दिखाया जा सकता है। यहां तक कि अश्लील फिल्म भी चलाई जा सकती है।

पढ़ें:  लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु, पटना में क्या हो रहा?

विधायक ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि वीडियो में किसका नाम या तस्वीर दिखाई गई, बल्कि सवाल यह है कि बिना सत्यापन के किसी वीडियो को सार्वजनिक मंच पर कैसे प्रदर्शित कर दिया गया। छठ जैसे महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़े पर्व के दौरान इस तरह की चूक बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस मामले में जवाब देना होगा। प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और जिम्मेदारी जरूरी है।

आनंद मिश्रा ने कहा कि वह इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने कहा कि जब पूरी एनडीए सरकार बिहार और बक्सर के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है, तो ऐसे में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को अपने दायित्वों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस मामले में जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X