Ayushman Card Free Treatment: अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए या परिवार में किसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ जाए, तो इलाज का खर्च सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। खासकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना हर किसी के बजट में नहीं होता। ऐसे में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
इस योजना के तहत पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, लेकिन क्या इस कार्ड का इस्तेमाल केवल सरकारी अस्पतालों में ही किया जा सकता है या प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज मिलता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
क्या आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पताल में भी मिलता है मुफ्त इलाज?
- कई लोगों को लगता है कि आयुष्मान कार्ड का फायदा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है
- इस योजना के तहत देश के कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत हैं
- अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप योजना के पात्र लाभार्थी हैं
- तो आप पंजीकृत प्राइवेट अस्पताल में भी योजना के नियमों के अनुसार मुफ्त इलाज करा सकते हैं
क्या किसी भी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- यहां एक बात समझना जरूरी है कि हर प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता
- इसलिए केवल अस्पताल के प्राइवेट होने से यह मान लेना सही नहीं है कि वहां आयुष्मान कार्ड से इलाज हो जाएगा
- आप आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
कैसे चेक करें पंजीकृत अस्पताल?
स्टेप 1
- अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप पंजीकृत अस्पताल अपने घर बैठे ही ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना होता है