सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:कार्बेट के जंगलों में मिलीं 650 से अधिक पक्षी प्रजातियां मिलीं – More Than 650 Bird Species Have Been Found In The Forests Of Corbett

November 16, 2026


छह रेंज में दो दिवसीय पक्षी गणना पूरी, ई-बर्ड एप पर दर्ज की गईं पक्षियों की तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार/कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में पक्षी गणना के दूसरे दिन रविवार को रंग-बिरंगे पक्षियों का संसार नजर आया। रिजर्व की छह रेंज में चल रही दो दिवसीय तृतीय वार्षिक पक्षी गणना का कार्य रविवार शाम पूरा हो गया। गणना के दौरान पक्षी विशेषज्ञों को जंगलों और रामगंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी दिखाई दिए। कार्बेट के जंगलों में करीब 650 से अधिक पक्षी प्रजातियां मिलीं।

कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़, झिरना, बिजरानी, ढेला, ढिकाला और सर्पदूली रेंज में पक्षी गणना के लिए टीमें गठित की गई थीं। कालागढ़ रेंज में दो टीमों ने वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में गणना की। टीम प्रभारी रितेश कांडवाल और अरविंद सिंह के नेतृत्व में पक्षी विशेषज्ञ यासीन मलिक, खीमानंद आर्या और शहबाज अली ने सुबह से ही गणना कार्य शुरू कर दिया। विशेषज्ञों ने दूरबीन से पक्षियों की पहचान की और उनकी तस्वीरें ई-बर्ड एप पर दर्ज कीं। गणना के दौरान शिवालिक पर्वत की निचली श्रेणी में जंगली मुर्गा परिवार, मोर, बाज, फाख्ता और मैना समेत कई प्रजातियों के पक्षी दिखाई दिए। कार्बेट के जंगलों में 650 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। पूर्व में कालागढ़ रेंज में राजबक और ढेला रेंज में हाउफिंच की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है। इस बार गणना में कौन-कौन सी दुर्लभ प्रजातियां सामने आई हैं, इसकी जानकारी वन विभाग की ओर से परिणाम जारी होने के बाद दी जाएगी। पार्क वार्डन एवं कालागढ़-बिजरानी के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदर पाल ने कहा कि कार्बेट में पाए जाने वाले पक्षी देश की धरोहर हैं। बाघ और हाथियों के साथ ही यहां पक्षियों का रंग-बिरंगा संसार भी लोगों को आकर्षित करता है।

फोटो समाचार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X