सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:शंखध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे – Amidst The Sound Of Conch Shells, Chants In Praise Of The Mother Goddess Echoed

November 16, 2026


महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें शंख ध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों को नशा और मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। शहर के एक पैलेस में आयोजित महाआरती का शुभारंभ अंजली रैकवार व गोमती प्रजापति ने किया। टीम प्रमुख रवि चौहान ने साधना क्रियाओं की जानकारी दी। महिला जिलाध्यक्ष कुसुम श्रीवास ने कहा कि इस युग परिवर्तन की यात्रा में शामिल होकर अपना जीवन सफल बनाएं। गो सम्मान आह्वान अभियान की प्रभारी निधि त्रिपाठी ने 14 दिसंबर को लखनऊ में सभी भक्तों से पहुंचने की अपील की। बताया कि वहां गोमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। यहां पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शिवहरे, जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, मातादीन सेन, मुन्नालाल धुरिया, गोविंद कुशवाहा, राज, अशोक, दयाराम, सुरेंद्र सिंह, मानवेंद्र, संजीव आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X