सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:निबंध में मनीष व चित्रकला में रागिनी बने विजेता – Manish Emerged As The Winner In The Essay Competition, And Ragini In The Painting Competition

November 16, 2026


महोबकंठ (महोबा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं में रविवार को बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनीं। इस दौरान स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध प्रतियोगिता में मनीष और चित्रकला में रागिनी ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। नोडल प्रवक्ता प्रीति कन्नौजिया ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत व शोषण के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था। प्रवक्ता पूनम यादव ने कहा कि महज 25 वर्ष की आयु के जीवन में उन्होंने जनजातीय समाज में स्वाभिमान, अधिकार व सांस्कृतिक चेतना की अलख जगाई। उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य भानु प्रताप के निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुईं।

क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि पहले, रेहान दूसरे और मोहित तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में मनीष ने बाजी मारी जबकि आनंद दूसरे और अंबेश तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में रागनी प्रथम, मुस्कान द्वितीय व आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रभारी सतीश मिश्रा, ज्योति राजपूत, दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X