महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में छत पर गई महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पति व देवर को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने गांव के पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि 10 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी मकान की छत पर गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के प्रह्लाद अहिरवार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे। विरोध करने पर प्रह्लाद के पिता मलखान भी पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने उसे व उसके भाई के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।