सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जालौन:सर्राफा बाजार में चोरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित – Jalaun: Three Police Personnel, Including Sub-inspector On Duty, Suspended Following Theft At Jewellery Market
जालौन

जालौन:सर्राफा बाजार में चोरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित – Jalaun: Three Police Personnel, Including Sub-inspector On Duty, Suspended Following Theft At Jewellery Market

November 16, 2026


Jalaun: Three police personnel, including sub-inspector on duty, suspended following theft at jewellery market

निलंबित

रामपुरा कस्बे के सर्राफा बाजार में चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की रात थाना रामपुरा में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश, आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी रामकेश की ड्यूटी सर्राफा बाजार में रात्रि गश्त के लिए लगाई गई थी।

इसी दौरान बाजार में चोरी की घटना हो गई। ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद चोरी की वारदात होने को पुलिस अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सुरेश चंद्र रावत ने उपनिरीक्षक जगदीश, आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी रामकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि में तीनों पुलिस लाइन उरई में रहेंगे और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X