सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:रामलीला में सीता हरण का मंचन – Enactment Of The Abduction Of Sita In The Ramlila
आज़मगढ़

Azamgarh News:रामलीला में सीता हरण का मंचन – Enactment Of The Abduction Of Sita In The Ramlila

November 16, 2026


Enactment of the abduction of Sita in the Ramlila

जगदीश पुर सोहौली में श्री रामलीला में सीताहरण मंचन का दृश्य। स्रोत-आयोजक

लल्लूगंज बाजार स्थित जगदीशपुर-सोहौली की रामलीला में शनिवार को शूर्पणखा प्रसंग और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों से रामायण के प्रसंगों को मंच पर उतार दिया। पंचवटी में स्वर्ण मृग के रूप में मारीच का पहुंचना, उसके पीछे भगवान श्रीराम का जाना और रावण द्वारा सीता का हरण करने का मंचन किया गया।

शूर्पणखा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंचकर विवाह का प्रस्ताव रखती है। लक्ष्मण के अपमान किए जाने पर वह क्रोधित हो जाती है। इसके बाद रावण बदला लेने की योजना बनाता है। मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचता है। आकर्षक मृग को देखकर सीताजी भगवान श्रीराम से उसे लाने का आग्रह करती हैं। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए श्रीराम मृग के पीछे जाते हैं। इसी बीच रावण साधु का वेश धारण कर पंचवटी पहुंचता है और मौका पाकर सीताजी का हरण कर ले जाता है। रावण और सीताजी के संवादों का कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से मंचन किया। रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका सचिन, माता सीता की शिवा, लक्ष्मण की ओपी, शूर्पणखा की रामनाथ, रावण की साहबलाल और मारीच की भूमिका सूरज ने निभाई। कलाकारों के अभिनय और संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X