सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीएम पुष्कर सिंह धामी बने चायवाले:खुद बनाई गरमा-गरम चाय, स्थानीय लोगों को पिलाई; सुनी समस्याएं – The Cm Pushkar Singh Dhami Served Hot Tea To The Public In Khatima
नैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी बने चायवाले:खुद बनाई गरमा-गरम चाय, स्थानीय लोगों को पिलाई; सुनी समस्याएं – The Cm Pushkar Singh Dhami Served Hot Tea To The Public In Khatima

November 16, 2026


The CM Pushkar singh Dhami served hot tea to the public in khatima

सीएम ने खुद बनाई गरमा-गरम चाय

विस्तार

खटीमा के झनकईया क्षेत्र में सोमवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सरल स्वभाव देखने को मिला। सुबह के समय मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय चायवाले की चाय की टपरी पर रुके। उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाकर गरमा-गरम चाय का लुत्फ उठाया। इतना हीं नहीं वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी अपने हाथों से पिलाई।

मुख्यमंत्री को अपने बीच चाय बनाते और परोसते देख टपरी पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों के साथ वहां मौजूद दुकानदारों,युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना,उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

वहां पर जिला पंचाय अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी आदि थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X