सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:योगी की प्राथमिकता में काशी सबसे आगे, अयोध्या दूसरे नंबर पर; 40 दौरों के साथ मथुरा की बढ़ी अहमियत – Up: Yogi Visited Kashi 160 Times, Ayodhya 85 And Mathura 40 Focus Now Shifts To Braj
मैनपुरी

यूपी:योगी की प्राथमिकता में काशी सबसे आगे, अयोध्या दूसरे नंबर पर; 40 दौरों के साथ मथुरा की बढ़ी अहमियत – Up: Yogi Visited Kashi 160 Times, Ayodhya 85 And Mathura 40 Focus Now Shifts To Braj

November 16, 2026


UP: Yogi Visited Kashi 160 Times, Ayodhya 85 and Mathura 40 Focus Now Shifts to Braj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म, विरासत और संस्कृति के जिस मार्ग को प्रशस्त करने की बात करते रहे हैं, अब उसका अगला पड़ाव मथुरा है। अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान वह करीब 40 बार मथुरा आए हैं। हर बार उन्होंने काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी का वक्तव्य दोहराया है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने कार्यकाल में काशी का करीब 160, अयोध्या का 85 और मथुरा का लगभग 40 बार दौरा किया है। काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा-वृंदावन के विकास पर सरकार का जोर है। हालांकि, सोमवार को परखम में होने जा रही भाजपा की चिंतन बैठक के कई निहितार्थ खोजे जा रहे हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बैठक को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे ब्रज क्षेत्र में चुनावी बिसात तैयार करने और संगठन को सक्रिय करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे जाहिर है कि आने वाले दिनों में मथुरा भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहीं से सनातन धर्म, विरासत और संस्कृति के मार्ग को प्रशस्त करते हुए हैट्रिक का रास्ता निकलेगा। संवाद

सांस्कृतिक विरासत सहेजने पर दिया जा जोर

मुख्यमंत्री के लगातार दौरों का सीधा असर मथुरा में सनातन धर्म, विरासत और संस्कृति पर दिख रहा है। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ आधुनिक विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। यह संगम न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी संस्कृति के प्रति गौरव की भावना बढ़ रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X