सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:जमीन के विवाद में घर पर पथराव और जान से मारने की दी धमकी – House Pelted With Stones And Death Threats Issued Amid A Land Dispute
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:जमीन के विवाद में घर पर पथराव और जान से मारने की दी धमकी – House Pelted With Stones And Death Threats Issued Amid A Land Dispute

November 16, 2026


House pelted with stones and death threats issued amid a land dispute

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

सिरसागंज। थाना अरांव क्षेत्र के गांव खेरिया मुसाहतपुर में जमीन के विवाद में एक पक्ष ने खानदान के ही दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। खेरिया मुसाहतपुर निवासी मोहित बाबू ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका और उनके ताऊ के लड़के चंद्रप्रकाश उर्फ बंटू के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

जमीन के विवाद से जुड़ा मामला वर्तमान में नायब तहसीलदार, सिरसागंज के न्यायालय में विचाराधीन है। 13 नवंबर की शाम इसी विवाद के चलते चंद्रप्रकाश उर्फ बंटू ने उनके और उनके परिवार के साथ जमकर गाली-गलौज की और घर के गेट पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए पथराव कर दिया। साथ ही आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से सहायता मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी फरार हो गए। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X