सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:बिलासपुर की सीर खड्ड में लापता दूसरी नाबालिग का शव भी बरामद, दोनों छात्राओं की मौत से क्षेत्र में शोक – Second Minor Girl Body Recovered Seer Khad Ghumarwin
शिमला

हिमाचल:बिलासपुर की सीर खड्ड में लापता दूसरी नाबालिग का शव भी बरामद, दोनों छात्राओं की मौत से क्षेत्र में शोक – Second Minor Girl Body Recovered Seer Khad Ghumarwin

November 16, 2026


second minor girl body recovered seer khad ghumarwin

सीर खड्ड में दूसरी छात्रा का शव भी मिला
– फोटो : एआई।

विस्तार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाली दोनों छात्राओं के शव मिल गए हैं। दोनों बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं और दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम दोनों नाबालिगों ने घुमारवीं स्थित सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने खड्ड में तलाश अभियान शुरू कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद रविवार को एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

अंधेरा और ठंडा पानी बना तलाश में चुनौती

खड्ड में अंधेरा होने और पानी अत्यधिक ठंडा होने के कारण तलाश अभियान में मुश्किलें आईं। इसके बावजूद स्थानीय लोग देर रात तक दूसरी छात्रा की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया। इस दौरान लापता दूसरी नाबालिग का शव भी बरामद कर लिया गया।

दोनों परिवारों में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार दूसरी छात्रा प्रवासी परिवार से संबंध रखती थी। दोनों छात्राओं के शव बरामद होने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। घटना से क्षेत्र में भी दुख का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X