सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट; रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा – Up: Congress Demands 181 Seats From Sp, List Leaked; Claims All Seats In Rae Bareli And Amethi
लखनऊ

यूपी:कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट; रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा – Up: Congress Demands 181 Seats From Sp, List Leaked; Claims All Seats In Rae Bareli And Amethi

November 16, 2026


कानपुर नगर और देहात से अकबरपुर रनिया, बिल्हौर, बिठूर, गोविंदनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट और घाटमपुर को सूची में जगह मिली है। साथ ही फर्रुखाबाद, औरैया, कालपी, उरई, झांसी नगर, मऊरानीपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, नरैनी, मानिकपुर, जहानाबाद, बिंदकी, अयाह शाह और हुसैनगंज सीटों पर भी पार्टी ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।  

पूर्वांचल और प्रयागराज मंडल

प्रतापगढ़ की रामपुर खास, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर और प्रयागराज व कौशांबी की चायल, फूलपुर, करछना, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव सीटें सूची का हिस्सा हैं। वाराणसी में पिंडरा, रोहनिया, वाराणसी उत्तर और वाराणसी कैंट पर दावा किया गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर, लंभुआ, कटेहरी, बलहा, नानपारा, महसी, उतरौला, बलरामपुर, गौरा, शोहरतगढ़, हर्रैया, महादेवा, खलीलाबाद, फरेंदा, नौतनवा, महाराजगंज, पनियरा, गोरखपुर ग्रामीण, बांसगांव, चिल्लूपार, खड्डा, फाजिलनगर, रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, बरहज, निजामाबाद, मधुबन, बेल्थरा रोड, बलिया नगर, बदलापुर, जौनपुर, जफराबाद, जखनियां, जहूराबाद, मुगलसराय, ज्ञानपुर, औराई, छानबे, मझवां, मड़िहान और रॉबर्ट्सगंज सीटों को भी कांग्रेस ने अपनी संभावित सूची में रखा है।   

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X