देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ जरूर करें ये पांच अचूक उपाय, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि – Dev Uthani Ekadashi 2026 Offer These Things To Lord Vishnu Ji For Marriage Yog
हिंदू धर्म में कार्तिक माह में आने वाली एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, जिसके बाद चातुर्मास खत्म होता है और शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह की भी मान्यता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर कौन-कौन सा उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है।
देवउठनी एकादशी तिथि 2026
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
देवउठनी एकादशी पर करें ये सरल उपाय
धन और समृद्धि प्राप्ति के लिए
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं। ऐसे में भगवान विष्णु की सबसे प्रिय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं, भगवान विष्णु की पूजा करें और सिक्के व कौड़ियां रखें। फिर इन्हें तिजोरी में रख दें।
सौभाग्य प्राप्ति के लिए
देवउठनी एकादशी पर सौभाग्य में वृद्धि के लिए तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं और भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इससे भाग्य में वृद्धि की प्राप्ति होती है।
घर में खुशहाली के लिए
जिन घरों में अक्सर क्लेश रहता है उनको देवउठनी एकादशी पर केल के पत्ते में पंजीरी और तुलसी दल मिलाकर भगवान विष्णु के भोग लगाएं और प्रसाद बांटे। इससे शांति और खुशहाली का वास होता है।
आर्थिक उन्नति के लिए
आर्थिक उन्नति के लिए देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं और तुलसी दल अर्पित कर पूजा करें।
वैवाहिक जीवन में सुख
देवउठनी एकादशी पर दांपत्य और वैवाहिक जीवन में सुख और बेहतर तालमेल के लिए पति-पत्नी मिलकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्पित करें।
विवाह की बाधा दूर करने के लिए
पांच तुलसी दल पर हल्दी का तिलक लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। मान्यता है कि इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
तुलसी-शालिग्राम विवाह 2026: कब है तुलसी विवाह 20 या 21 नवंबर ? जानिए पूजा शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
