सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाराबंकी:प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर युवक ने की थी युवती की हत्या, कंकाल मिलने की घटना का खुलासा – Barabanki: Man Murdered Young Woman After Luring Her With The Promise Of A Meeting With Her Lover
बाराबंकी

बाराबंकी:प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर युवक ने की थी युवती की हत्या, कंकाल मिलने की घटना का खुलासा – Barabanki: Man Murdered Young Woman After Luring Her With The Promise Of A Meeting With Her Lover

November 16, 2026


Barabanki: Man murdered young woman after luring her with the promise of a meeting with her lover

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुशील।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के रामनगर के कांप फतेहउल्लापुर गांव के पास धान के खेत में मिला कंकाल 26 दिन से लापता युवती का ही था। गांव के ही विवाहित युवक सुशील ने युवती को उसके प्रेमी के पास हैदराबाद पहुंचाने का झांसा देकर बुलाया था। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को चंदनापुर गांव के पास से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

रामनगर के एक गांव निवासी युवती 16 अक्तूबर की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके घर से सोने के जेवर और नकदी भी गायब थी। अगले दिन पिता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

करीब 26 दिन बाद 12 नवंबर की शाम धान के खेत में कई टुकड़ों में कंकाल मिला था। पास में लोअर, चप्पल और अन्य कपड़े भी मिले थे। पिता ने कपड़ों के आधार पर कंकाल को अपनी बेटी का होने की आशंका जताई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर कंकाल के स्त्री या पुरुष होने और उसकी उम्र तक की पुष्टि नहीं कर सके थे।

पुलिस को पता लगा कि युवती का प्रेम-प्रसंग सफीक नामक युवक से चल रहा था मगर वह हैदराबाद में था। सफीक के मोबाइल नंबर की डिटेल निकली तो पुलिस दंग रह गई क्योंकि युवती के गांव के सुशील के मोबाइल से उसकी लगातार बात मिली। पुलिस ने सुशील की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें युवती के परिजन के मोबाइल नंबरों से बात होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुशील को हिरासत में लिया तो राज खुल गया।

सीओ गरिमा पंत के अनुसार सुशील ने युवती को उसके प्रेमी के पास हैदराबाद पहुंचाने का भरोसा दिया था। इसी बहाने 16 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे दोनों गांव के बाहर मिले। उस समय सुशील ने शराब पी थी। आरोपी उसे पैदल लेकर सुनसान स्थान पर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबा दिया। इसके बाद दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को धान के खेत में छिपाकर सुशील चार दिनों तक पंजाब में रहा। पुलिस ने सुशील को अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X