सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हिसार

भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी :गर्ग – Inflation And Unemployment Increased In Bjp Government: Garg

November 16, 2026


हांसी। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई और बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और नशे के मामले बढ़ रहे हैं। में देश में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं हांसी जिला प्रभारी बजरंग गर्ग ने कही।

गर्ग रविवार को गांव चैनत और गढ़ी की चौपालों में वोट बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार वोट चोरी करके बनाई गई है। देश और प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है और जनता इससे मुक्ति चाहती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर रोज लूटपाट, हत्या और फिरौती की वारदातें हो रही हैं। अपराधी जेलों और विदेशों में बैठकर अपने गिरोह चला रहे हैं तथा लोगों से फिरौती मांग रहे हैं। हरियाणा में प्रतिदिन चार हत्याएं हो रही हैं। युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है और प्रदेश नशे का अड्डा बन चुका है। खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है। सरकार अपराध और नशे पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। व्यापारी, उद्योगपति और आम नागरिक अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल मक्कड़ और सुमन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ने से आमजन परेशान है। चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को देश और प्रदेश के विकास के हर मोर्चे पर विफल बताया।

इस अवसर पर तेलुराम जांगड़ा, पवन गोयल, मनोज राठी, युवा अध्यक्ष सोबिन भाटला, अशोक मलिक सहित अनेक कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X