सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:बाल वैज्ञानिकों ने ड्रोन, भूकंप चेतावनी के मॉडल प्रस्तुत किए – Child Scientists Presented Models Of Drones And Earthquake Warning Systems

November 16, 2026


राइंका रुद्रप्रयाग में जनपदीय विज्ञान महोत्सव एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता हुई

फोटो———–

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। राइंका में सोमवार को जनपदीय विज्ञान महोत्सव एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव की थीम ””””सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार”””” रही। प्रदर्शनी के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए जिसमें ड्रोन, आपदा प्रबंधन अलर्ट सिस्टम, भूकंप चेतावनी उपकरण, कृषि आधारित तकनीक और स्मार्ट चश्मे के आकर्षक मॉडल रहे।

महोत्सव में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियों, ग्रामीण परिवर्तन और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर आधारित परियोजनाएं भी प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि विज्ञान महोत्सव से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई तकनीक सीखने का अवसर मिलता हैं। प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वय बीएस जेठूड़ी शिक्षक अश्वनी गौड़, सुबोध गैरोला व धीरेन्द्र बर्त्ववाल, रमेश मैठाणी विशन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

——————

इनसेट

ये रहे विजेता

जिला विज्ञान समन्वयक बीएस जेठूड़ी ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग की कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रतियोगिता में राहुल राइंका रुद्रप्रयाग प्रथम, प्रियांशु भंडारी राइंका रतूड़ा द्वितीय और अखिल राइंका मयाली तृतीय रहे। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में प्रशांत राइंका फाटा प्रथम, रोहन सिंह राउमा पाला कुराली द्वितीय और आर्यन राइंका नारायणकोटी तृतीय रहे। गणित एवं कम्प्यूटर चिंतन में आदित्य राइंका रुद्रप्रयाग प्रथम, कोमल राबाइंका रुद्रप्रयाग द्वितीय और आदर्श राइंका नारायणकोटी तृतीय रहे। स्वच्छता में निधि राइका अगस्त्यमुनि प्रथम, सक्षम राइका फाटा द्वितीय और इशु राइंका जवाड़ी तृतीय रहे।

आपदा प्रबंधन में चिन्मय नौटियाल सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ प्रथम और आशुतोष राइका रुद्रप्रयाग द्वितीय रहे। स्वदेशी में मानसी प्रथम और रोहित द्वितीय, जबकि ग्रामीण परिवर्तन में त्रिया प्रथम और अभिनव द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में एआई में पावनी प्रथम, वैभव द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। हरित ऊर्जा में अंशिका प्रथम और किशन द्वितीय, गणित एवं कंप्यूटर में अंकुश प्रथम और अक्षिता द्वितीय रहे। स्वास्थ्य में अक्षत प्रथम और ईशानी द्वितीय, स्वदेशी कृषि में सौजन्या सेमवाल प्रथम और संध्या द्वितीय रहीं। आपदा प्रबंधन में प्राची प्रथम और एलेक्स द्वितीय, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में शालिनी प्रथम और आयुर राणा द्वितीय रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X