सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:स्व-गणना के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण – Training On The Online Process For Self-calculation

November 16, 2026


सीडीओ ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जनगणना के तहत स्व-गणना को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान जनगणना प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेगा।

कार्यशाला में बताया गया कि जनगणना के दौरान परिवारों को घर बैठे अपने सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। पोर्टल प्रगणकों के घर-घर जाकर जनसंख्या गणना शुरू करने से ठीक पहले 15 दिनों तक खुला रहेगा। मास्टर ट्रेनर योगेश रैवानी और संदीप कुमार ने पोर्टल पर पंजीकरण, परिवार के सदस्यों का विवरण भरने और स्व-गणना आईडी प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम श्याम सिंह राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, सीएमओ डॉ. पारुल गोयल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X