सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:बंद घर से लाखों के जेवर व नकदी पार – Jewelry And Cash Worth Lakhs Stolen From A Locked House

November 16, 2026


फोटो-8-चोरी की घटना के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

घटना के समय महिला बहन के यहां मुंडन संस्कार में गई थी

संवाद न्यूज एजेंसी

चकलवंशी। बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने 7.16 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना के समय महिला रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी। घर लौटने पर घटना का पता चला।

माखी थानाक्षेत्र के परेंदा गांव निवासी नरेश विमल बहरीन में काम करते हैं। भतीजे विशाल ने बताया कि घर पर चाची लक्ष्मी अकेली रहती हैं। बगल में परिवार के अन्य लोगों के घर हैं। चाची की बेटी ससुराल में है, लेकिन उसके सोने-चांदी का जेवर यहीं थे। 13 नवंबर को चाची घर में ताला बंदकर परियर मौसी के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थीं। घर में कोई न होने से रविवार रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और तीन कमरों के ताले तोड़कर जेवर व नकदी पार कर दिए।थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का पता चला है। जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X