सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:शेरसी के हिस्से का टेंडर फाटा में शिफ्ट करने का आरोप – Allegation Of Shifting The Tender Portion Meant For Shersi To Phata

November 16, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Mon, 16 Nov 2026 07:17 PM IST

Allegation of shifting the tender portion meant for Shersi to Phata

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए सोमवार को प्रकाशित हेली सेवा की टेंडर प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आई है। केदारघाटी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष गैरोला ने आरोप लगाया कि शेरसी के लिए प्रस्तावित टेंडर को फाटा में स्थानांतरित किया गया है जिससे निर्धारित टेंडर व्यवस्था में बदलाव हुआ। उन्होंने कहा कि आखिर शेरसी के हिस्से का टेंडर फाटा में क्यों शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के पीछे क्या कारण रहे। उन्होंने इस पूरे मामले में संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और टेंडर प्रक्रिया में हुए बदलाव के कारण सार्वजनिक करने व पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X