Pauri News:गढ़वाल विवि के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट – Vice-chancellor Of Garhwal University Met The Governor
फोटो
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास, विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक भूमिका तथा उत्तराखंड की भौगोलिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रो. मोहन सिंह पंवार भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों, शिक्षण एवं शोध गतिविधियों, नवाचार, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप किए जा रहे प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा क्षेत्रीय विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका को भी रेखांकित किया। संवाद
