सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:शहीद श्याम सिंह मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण – Villagers Express Outrage Over The Poor Condition Of The Shaheed Shyam Singh Motor Road

November 16, 2026


लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चामी क्षेत्र में शहीद लांस नायक श्याम सिंह के नाम पर बनी सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सरकार पर शहीद की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं किए जाने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के साथ विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब ढाई किलोमीटर लंबा शहीद लांस नायक श्याम सिंह मोटर मार्ग बदहाल पड़ा हुआ है। इस मोटर मार्ग से चामी, लीदू, ध्याड़ी, खेती, काकड़ी और सिमौला सहित कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब बलिदानी के नाम पर सड़क का निर्माण किया गया है तो उसकी बदहाली दूर करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।

यहां पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर, दीपक बिष्ट, गिरीश चंद्र जोशी, गोपाल सिंह, हरीश चंद्र जोशी, दीपक कुमार, पंकज सिंह, कृष्ण सिंह, कमल कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि थे।

………….

बलिदानी श्याम सिंह मोटर मार्ग मौखिक रूप से पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित किया गया है। इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क पर डामरीकरण किया जाएगा। – मयंक तिवारी, ईई, लोनिवि लोहाघाट

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X