सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:धीरे-धीरे सुधरने लगी बिजनौर की हवा, 114 एक्यूआई – Air Quality In Bijnor Begins To Improve Gradually; Aqi At 114

November 16, 2026


-दिवाली के एक दिन बाद एक्यूआई 148 दर्ज किया गया था

-हवा और हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार

-दिल्ली एनसीआर में अभी 200 के आसपास चल रहा है एक्यूआई

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। दिवाली के बाद प्रदूषण के कारण बिगड़ी हवा की सेहत अब धीरे-धीरे सुधरने लगी है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 114 पर पहुंच गया है। हवा चलने और हल्की बारिश होने से वातावरण में मौजूद प्रदूषण के कणों में कमी आई है। दिवाली के एक दिन बाद जिले का एक्यूआई 148 दर्ज किया गया था।

दिवाली पर आतिशबाजी के कारण वातावरण में धुआं और प्रदूषण बढ़ गया था। पटाखों से निकलने वाले धुएं और महीन कणों के चलते हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। अब मौसम में बदलाव और हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। हल्की बारिश ने भी वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को कम करने में मदद की। इसके चलते लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। हवा की गुणवत्ता में सुधार होने से सांस संबंधी परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों की आशंका भी कम हुई है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अभी भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के आसपास बना हुआ है। ऐसे में वहां प्रदूषण का स्तर बिजनौर के मुकाबले अधिक है। मौसम में इसी तरह बदलाव बना रहा तो आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है।

वर्जन::

जिले में वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे सुधरने लगी है। बिजनौर की हवा आसपास के जिलों से बेहतर है। आगामी एक सप्ताह में एक्यूआई 100 से नीचे आने की संभावना है।- गिरीशचंद आर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X