सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कासगंज

Kasganj News:14 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला दो को भेजा गया पुलिस लाइन – 14 Inspectors Transferred Out Of The District; Two Sent To The Police Lines

November 16, 2026


कासगंज। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद जिले में तैनात 14 निरीक्षकों को गैरजनपद स्थानांतरित किया गया है।

इनमें सात निरीक्षकों को अलीगढ़, चार को एटा और तीन को हाथरस भेजा गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने दो निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक ब्रजपाल सिंह, लोकेश सिंह, राधेश्याम और कल्याण सिंह को एटा स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक राजकुमार शर्मा, ब्रह्मप्रकाश और यतींद्र प्रताप सिंह की तैनाती हाथरस में की गई है।

वहीं निरीक्षक गोविंद वल्लभ शर्मा, विनोद कुमार, अजयवीर सिंह, श्रीकांत, चंद्रेश गौतम, जेनुल हसन और मंजूर अली को अलीगढ़ भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को थाना ढोलना के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा है। आदेश में उनके अलीगढ़ स्थानांतरण के क्रम में पुलिस लाइन में कार्यभार ग्रहण करने का उल्लेख है।

निरीक्षक राधेश्याम को थाना सहावर के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश में उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि से दंडित होने का कारण दर्शाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X