सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:हादसे में किशोर की मौत, दो दोस्त गंभीर – Teenager Killed In Accident, Two Friends Critical
गोंडा

Gonda News:हादसे में किशोर की मौत, दो दोस्त गंभीर – Teenager Killed In Accident, Two Friends Critical

November 16, 2026


Teenager killed in accident, two friends critical

नवाबगंज के जैतपुर खेमपुर में किशोर की मौतत्के बाद गमजदा परिजन।

विश्नोहरपुर। नवाबगंज के जैतपुर गांव के मजरे खेमपुर निवासी 15 वर्षीय बाइक सवार किशोर की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पटपरगंज मार्ग पर सोनारन पुरवा कोठिया के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार उसके दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा अमरजीत रविवार शाम गांव के ही सूरज और चकरसूल गांव निवासी कमलेश के साथ बाइक से नवाबगंज बाजार गया था। रात करीब 9:30 बजे तीनों घर लौट रहे थे। पटपरगंज मार्ग पर सोनारन पुरवा कोठिया के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अमरजीत की मौत हो चुकी थी। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां संता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमरजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि बड़ा भाई प्रमोद भी विवाहित है। मझला भाई दीपराज अविवाहित है। परिवार के सभी सदस्य मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। चार दिन पहले ही काम की तलाश में पुणे गए प्रमोद को छोटे भाई की मौत की सूचना मिली तो वह घर के लिए रवाना हो गया।

सीओ यूपी सिंह ने बताया कि किशोर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X