दतिया। पखरा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे 24 वर्षीय नवल परिहार ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ढोलक बजाने का काम करते थे। उन्हें 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक भागवत कार्यक्रम में ढोलक बजाने जाना था। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। अकेलेपन का लाभ उठाकर नवल ने चादर का फंदा बनाया और अपनी जान दे दी। उनके भाई के घर पहुंचने पर इस घटना का पता चला। परिजनों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जिगना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।