सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:उन्नत तकनीक और उपकरणों से धावकों पर रखी जाएगी नजर – Runners Will Be Monitored Using Advanced Technology And Equipment

November 16, 2026


41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में धावकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही उन्नत तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें चिप, बिब नंबर और ट्रांसपोंडर डिवाइस शामिल हैं जो धावकों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

चिप का इस्तेमाल धावकों की ओर से तय दूरी और लिया गया समय जानने के लिए किया जाएगा। इस खास तकनीक से मैराथन काफी सुविधाजनक हो जाएगी। इससे सभी धावकों के समय को आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा।

धावकों के कपड़ों पर छाती के पास बिब नंबर लगाए जाएंगे। इन नंबरों में इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग चिप लगी होगी जो दौड़ का समय, रैंक और धावक की लाइव स्थिति को ट्रेस करेगी। सटीक समय रिकॉर्ड करने के लिए ट्रांसपोंडर डिवाइस का उपयोग किया जाएगा। यह डिवाइस शुरुआती रेखा, जांच बिंदुओं और समापन रेखा पर बिछे विशेष मैट पर रखे जाएंगे। जब कोई धावक इन मैट से गुजरेगा तो डिवाइस उसका सटीक समय दर्ज कर लेगी।

उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि इन उपकरणों का उपयोग धावकों की ओर से तय की गई दूरी और समय मापने के लिए किया जाता है। इंदिरा मैराथन में ट्रांसपोंडर डिवाइस के इस्तेमाल से धावकों की स्थिति और समय की सटीक जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

बिब नंबर और चिप की कार्यप्रणाली

बिब नंबर धावकों की पहचान में सहायक होंगे। इनमें लगी इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग चिप दौड़ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी जुटाएगी। यह चिप धावकों की हर गतिविधि और तय की गई दूरी का सटीक पता लगाएगी।

पूर्ण और अर्ध मैराथन में तकनीक का उपयोग

पूर्ण मैराथन की कुल दूरी 42.195 किलोमीटर होगी जबकि हाफ मैराथन में धावकों को 21.097 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पूर्ण मैराथन में पुरुषों के लिए तीन घंटा और महिलाओं के लिए साढ़े तीन घंटे का समय दिया गया है। वहीं हाफ मैराथन में पुरुषों को डेढ़ घंटा और महिलाओं को दो घंटे का समय मिलेगा। दोनों ही श्रेणियों की मैराथन में धावकों के कपड़ों पर चिप लगाई जाएगी। यह डिवाइस फुल और हाफ मैराथन दोनों में ही धावकों का समय और रैंक पता लगाने में बेहद प्रभावी साबित होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X