शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागपत में पुलिस मुठभेड़:50 हजार का इनामी गैंगस्टर नीरज घायल, शामली का दूसरा इनामी आरोपी भी गिरफ्तार – Baghpat Police Encounter: ₹50,000 Reward Gangster Injured, Another Wanted Accused Arrested
बागपत

बागपत में पुलिस मुठभेड़:50 हजार का इनामी गैंगस्टर नीरज घायल, शामली का दूसरा इनामी आरोपी भी गिरफ्तार – Baghpat Police Encounter: ₹50,000 Reward Gangster Injured, Another Wanted Accused Arrested

October 29, 2026


Baghpat Police Encounter: ₹50,000 Reward Gangster Injured, Another Wanted Accused Arrested

बागपत में पुलिस मुठभेड़

विस्तार

बागपत में दोघट थाना पुलिस ने बुधवार रात टीकरी-हिम्मतपुर सुजती गांव के अंडरपास के पास मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर नीरज को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं, एसटीएफ यूपी और सर्विलांस टीम की मदद से शामली जनपद के एक अन्य 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मनोज को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी वांछित थे और उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

बागपत की दोघट थाना पुलिस ने 28 अक्तूबर की रात टीकरी-हिम्मतपुर सुजती गांव के अंडरपास के पास कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक बागपत के अनुसार, रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे नीरज को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से नीरज घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X