मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:मौसम – काशी के आसपास के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट – Weather – Alert For Dense Fog In Districts Around Kashi

November 16, 2026


Weather - Alert for dense fog in districts around Kashi

वाराणसी। आगामी दो दिनों में काशी और आसपास के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 48 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हुई छिटपुट बारिश के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रहीं हैं। इससे तापमान में हुई गिरावट के बाद आगामी तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। वहीं, विजिबिलिटी मात्र 400 मीटर ही रही। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X