मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देहरादून

Dehradun News:स्कूलों की प्राथमिकता में नहीं मासूमों का प्राथमिक उपचार – First Aid For Children Is Not A Priority For Schools

November 16, 2026


First aid for children is not a priority for schools

स्कूलों की प्राथमिकता में मासूमों का प्राथमिक उपचार भी नहीं है। जिन वाहनों से बच्चों को स्कूल लाया ले जाया जा रहा है उनमें कई में फर्स्ट एड किट नहीं पाई गई। किसी में किट थी तो उसमें एक्सपायरी दवाएं रखी हुई थीं। कुछ चालक ऐसे जिनके पास वैध लाइसेंस भी नहीं। ये सब गंभीर खामियां सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और परिवहन विभाग की जांच में सामने आईं। विशेष अभियान के तहत हुई 107 वाहनों की जांच में कुल 35 वाहनों के चालान किए गए। डीएलएसए की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से 16 से 22 नवंबर तक स्कूली वाहनों की जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सोमवार को सर्वे चौक पर स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई थी। कई वहानों में प्राथमिक उपचार किट नहीं थी। कुछ वाहनों में एक्सपायरी दवाएं रखी गई थीं। इतना ही नहीं कुछ वाहन ऐसे भी थे जिनके आपातकालीन द्वार भी नहीं खुल रहे थे। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है तो बच्चों को निकलने में परेशानी हो सकती है। कुछ वाहन ऐसे थे जिनमें क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। ऐसे कुल 35 वाहनों के चालान किए गए हैं। स्कूलों को भी नियमित जांच के निर्देश : डीएलएसए सचिव ने बताया कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को भी वाहनों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए हैं। यह जिम्मेदारी प्रबंधन की भी कि जिन वाहनों से बच्चों को लाया जा रहा है उनमें सुरक्षा मानकों पालन हो। को भी इस संबंध में अवगत कराया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X