शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बदायूं

Budaun News:ऋण पत्रावलियों का दो हफ्ते में निस्तारण करने के निर्देश – Instructions To Process Loan Files Within Two Weeks

October 29, 2026


बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक करते हुए उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण पत्रावलियों की स्थिति की समीक्षा कर बैंकों के प्रतिनिधियों को दो सप्ताह में पत्रावलियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि किसी भी ऋण पत्रावली को आवेदक को कारण बताए बिना अस्वीकृत न करें। यदि कोई पत्रावली अस्वीकृत की जाती है तो उसके पीछे का स्पष्ट एवं उचित कारण दर्ज होना चाहिए। कार्य को गंभीरता से परीक्षण करते हुए नियमानुसार शीघ्र समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को समय से निस्तारण करने के साथ साथ सड़कों पर गड्ढे एवं गंदगी पर विशेष ध्यान दें। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X