मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, पड़ोसी पर मामला दर्ज – Case Registered Against Neighbor For Molesting 11-year-old Girl

November 17, 2026


जीरकपुर। एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 11 साल चार महीने की बेटी 12 नवंबर की सुबह बाथरूम जाने के लिए उठी थी।

पानी भरते समय पड़ोसी सोनू उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं और शारीरिक छेड़छाड़ की। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सोनू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) और 127 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी रविंदर सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X