सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:सुरिंदरा इन्क्लेव के विकास को लेकर निवासियों ने की बैठक – Residents Held A Meeting Regarding The Development Of Surindra Enclave

November 16, 2026


साफ-सफाई, सड़कों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। सुरिंदरा इन्क्लेव, हाई ग्राउंड में रविवार को कॉलोनी के सर्वांगीण विकास और निवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कॉलोनी के प्रधान रविंदर पाल सिंह ने की।

बैठक में साफ-सफाई, सड़कों की स्थिति, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। निवासियों ने कॉलोनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

इस मौके पर पी. वालिया, अरुण, सुमित, प्रवीण, प्रकाश, गगन, डी. धारा, दीप चंद, विकास और राम पाल सहित अन्य सदस्यों ने विचार रखे।

प्रधान रविंदर पाल सिंह ने कहा कि कॉलोनी का सर्वांगीण विकास और निवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील की, ताकि सामूहिक प्रयासों से कॉलोनी को बेहतर बनाया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X