Bageshwar News:कड़ाके की ठंड ने पसारे पैर… बच्चों को अब भी जूतों का इंतजार – Bitter Cold Sets In… Children Are Still Waiting For Shoes

बागेश्वर के एक स्कूल में चप्पलों में स्कूल जाते विद्यार्थी।
November 17, 2026

बागेश्वर के एक स्कूल में चप्पलों में स्कूल जाते विद्यार्थी।
बागेश्वर। जिले में अर्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और कड़ाके की ठंड ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं लेकिन सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 12,308 विद्यार्थियों को अब तक सरकार से मिलने वाले जूते और बैग के बजट का इंतजार है। व्यवस्था की उदासीनता का आलम यह है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे आज भी इस कंपकपाती ठंड में नंगे पांव और चप्पलों में स्कूल जाने को मजबूर हैं। आधा साल बीत जाने के बाद भी बजट का धरातल पर न उतरना प्रशासनिक संवेदनहीनता और लापरवाही पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
शासन स्तर से जिले को बजट मिल चुका है लेकिन विभागीय लेटलतीफी के चलते यह जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच सका है। तय व्यवस्था के अनुसार, जिले में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के 6,148 विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी 318 रुपये और कक्षा छह से आठ तक के 6,160 विद्यार्थियों के लिए 462 रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से राशि वितरित की जानी थी, जिससे बच्चों के लिए जूते और बैग खरीदे जाने थे। सरकारी तंत्र की सुस्त कार्यप्रणाली का परिणाम यह है कि आधा शैक्षणिक सत्र बीतने के बावजूद यह जरूरी बजट बच्चों के खातों तक नहीं पहुंच पाया है। गरीब परिवारों के नौनिहाल ठंड के इस मौसम में बिना जूते-बैग के विद्यालय जाने की पीड़ा झेलने को विवश हैं।
प्रभारी सीईओ, आशाराम ने बताया कि विद्यार्थियों के जूते और बैग के लिए जिले में कुछ दिन पहले ही बजट आया है। इसे जल्द से जल्द विद्यार्थियों के खातों में डालने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
November 17, 2026
बागेश्वर। जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। डीएम अपूर्वा पांडेय ने कलक्ट्रेट परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी देगा। सोमवार को डीएम […]
November 16, 2026
बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को घेरा है। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सरकार से मामले में कथित वीआईपी की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सोमवार को हरीश ऐठानी ने कहा कि अंकिता भंडारी को केवल श्रद्धांजलि देने […]
November 16, 2026
बागेश्वर। मौसम बदलने के साथ ही बाजार में मौसमी सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है। स्थानीय काश्तकारों की ओर से सब्जी मंडी और दुकानाें में ताजी सब्जियों की सप्लाई की जा रही है। सुबह से ही ग्राहक सब्जी की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पालक, मेथी, धनिया और लाई 10 रुपये […]
