मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:हनुमानजी को चोला चढ़ाकर विधि-विधान से की पूजा अर्चना – Offered A ‘chola’ (ceremonial Robe/covering) To Lord Hanuman And Performed Worship Rituals In Accordance With Prescribed Procedures
ललितपुर

Lalitpur News:हनुमानजी को चोला चढ़ाकर विधि-विधान से की पूजा अर्चना – Offered A ‘chola’ (ceremonial Robe/covering) To Lord Hanuman And Performed Worship Rituals In Accordance With Prescribed Procedures

November 17, 2026


Offered a 'chola' (ceremonial robe/covering) to Lord Hanuman and performed worship rituals in accordance with prescribed procedures.

मनतालाब श्री हनुमान जी महाराज

बांसी। कस्बे के मनतलाब स्थित हनुमान जी सरकार (तलावाले बब्बा) मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत हनुमान जी को नया चोला चढ़ाकर विधि-विधान से अभिषेक और हवन किया गया। मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ चल रहा है, जिसका मंगलवार को समापन होगा।

धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 13 नवंबर को हुई। इस दिन विधि-विधान के साथ हनुमानजी का पुराना चोला उतारा गया। इसके बाद भक्त प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वहां से लौटने के बाद 15 नवंबर को मंदिर में मनतलाब सरकार का अभिषेक किया गया। इसके बाद रुद्री पाठ के साथ हवन हुआ। मंदिर के मुख्य द्वार पर कलश स्थापना कर प्रसाद वितरण किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार 16 नवंबर को सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। रामायण पाठ और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मंगलवार 17 नवंबर को अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। इस दौरान संजय मिश्रा, लकी दुबे, लकी साहू, नीरज गंगेले, गुड्डू गोस्वामी, सीताराम गुप्ता, गोपाल दुबे सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X