मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ध्यान से मन होता है एकाग्र :डॉ. वांगकोट – Meditation Leads To A Focused Mind: Dr. Wangkot
श्रावस्ती

ध्यान से मन होता है एकाग्र :डॉ. वांगकोट – Meditation Leads To A Focused Mind: Dr. Wangkot

November 17, 2026


Meditation leads to a focused mind: Dr. Wangkot

तपोस्थली में ध्यान करने का अभ्यास करते विद्यार्थी।- संवाद

कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को विभिन्न जिलों के विद्यालयों से विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे। महामांकोल धम्मा लैंड में विद्यार्थियों ने ध्यान के बारे में जानकारी प्राप्त की और इसका अभ्यास कर प्रभाव जाना।

डॉ. वांगकोट सिंधी पॉल ने विद्यार्थियों को विभिन्न मुद्राओं में ध्यान करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ध्यान करने से तन-मन में स्थिरता आती है और मानसिक तनाव कम होता है। इससे मन एकाग्रचित्त होता है और पढ़ाई में बेहतर तरीके से मन लगता है।

इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री, कंबल और पानी की बोतल भेंट की गई। शैक्षिक भ्रमण में मां पाटेश्वरी एक्सीलेंस इन्नोवेट स्कूल बलरामपुर, मानसी इंटरनेशनल स्कूल जयप्रभा ग्राम जानकी नगर गोंडा, सीपीएम मेमोरियल विद्यालय वजीरगंज गोंडा, आर्मी इंटरनेशनल इंटर कॉलेज सिद्धार्थनगर, आदर्श पब्लिक विद्यालय सिरसिया, पैरंट ड्रीम पब्लिक स्कूल तुलसीपुर, रामराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल बसंतपुरवा गोंडा, बुद्ध ज्ञानपीठ बलरामपुर, श्रीमती पूजा देवी दिव्य ज्ञान ज्योति पब्लिक विद्यालय सिद्धार्थनगर और आरसी निर्मला कान्वेंट स्कूल गोंडा के विद्यार्थी शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X