मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक, अंधेरे में कुएं में गिरने से हुई मौत; सुबह राहगीरों ने देखा शव – Rumors Of Police Arrival Sparked Stampede With Fleeing Youth Falling Into Well And Dying In Sonbhadra
सोनभद्र

यूपी:पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक, अंधेरे में कुएं में गिरने से हुई मौत; सुबह राहगीरों ने देखा शव – Rumors Of Police Arrival Sparked Stampede With Fleeing Youth Falling Into Well And Dying In Sonbhadra

November 17, 2026


Rumors of police arrival sparked stampede with fleeing youth falling into well and dying in sonbhadra

प्रदीप कन्नौजिया का फाइल फोटो

विस्तार

सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरिया खाड़ी टोले में कुएं में गिरने से प्रदीप कन्नौजिया (35) की मौत हो गई। आशंका है कि रविवार की रात पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सोमवार की सुबह कुएं में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

क्या है पूरा मामला

रामगढ़ निवासी जोखन कन्नौजिया का पुत्र प्रदीप रविवार की रात सरिया खाड़ी टोले की ओर गया था। बताया जाता है कि वहां खेत के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। प्रदीप भी उनके साथ मौजूद था। इसी दौरान किसी ने पुलिस के आने की अफवाह फैला दी। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। 

प्रदीप भी जंगल की ओर भागा लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीण उस ओर गए तो रास्ते में स्थित कुएं में प्रदीप का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची कोन थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बदमाश बेखौफ: एसीपी ऑफिस के बाहर महिला की चेन लूटी, काशी दर्शन करने गुजरात से आई थी

कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदीप की मौत कुएं में गिरने से हुई है। आशंका है कि भागते समय वह कुएं में गिर गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X