मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, पति पर प्राथमिकी दर्ज – Wife Driven Out Of Home After Being Given ‘triple Talaq’; Fir Registered Against Husband

November 17, 2026


मरदह। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता गुरहाबंधा कोड़री निवासी इशरत जहां ने बताया कि उसका निकाह चार अगस्त 2018 को आजमगढ़ जनपद के गजहड़ा लोहारा मुबारकपुर निवासी परवेज के साथ हुआ था। शादी के बाद पति नशा करने लगा। और दहेज में पांच लाख रुपये और एक वाहन की मांग करने लगा। साथ ही सऊदी अरब में रह रहे पिता से पैसे मंगाने के लिए कहने लगा। मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ मारपीटकर घायल कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि बीते 12 सिंतबर को पति ने मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का एक छोटा बच्चा भी है। घर से निकाले जाने के बाद वह बच्चे को लेकर दर-दर भटकने को विवश है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 14 नवंबर को थाना दिवस में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X