Unnao News:सड़क हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत – Unnao News

शिवम (फाइल फोटो)
November 17, 2026

शिवम (फाइल फोटो)
अचलगंज। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन इकलौते बेटे की मौत से बेहाल हैं।
गौरी गांव निवासी शिवम (19) पुत्र बाबू ट्रैक्टर चालक था। आठ नवंबर को बेथर-कोलुहागाड़ा मार्ग पर पीपल वाली पुलिया के पास बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रशासक विनोद कुमार ने बताया कि शिवम माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एक छोटी बहन भी है। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अचलगंज। मैनहा गांव निवासी विकास (20) पुत्र रामऔतार की सोमवार को संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिना बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा रही। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। (संवाद)
November 17, 2026
एकता संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाते नितिन पटेल। स्रोत: पाठक बीघापुर। सोमवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर तीसरी एकता संदेश यात्रा निकाली गई। अभिनव क्रांति समिति, सरदार सेना की जिला इकाई और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई यात्रा को बगहा गांव में पूर्व विधायक कृपाशंकर […]
November 16, 2026
उन्नाव। न्यायालय ने चोरी के तीन मुकदमों में सोमवार को फैसला सुनाया। दोष साबित होने पर तीन अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। इनमें अभियुक्तों को चोरी और संबंधित मामलों में दोषी ठहराया गया। एक दोषी को 13 माह और एक को छह माह कारावास की सजा सुनाई है। पुरवा न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमानी गौतम ने मौरावां […]
November 16, 2026
फोटो-8-चोरी की घटना के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद घटना के समय महिला बहन के यहां मुंडन संस्कार में गई थी संवाद न्यूज एजेंसी चकलवंशी। बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने 7.16 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना […]
