इंदौर:जल संरक्षण के लिए नगर निगम सख्त, सड़क पर पानी बहाने पर 16 नागरिकों के बनाए चालान – Indore-nagar-nigam-fines-16-citizens-for-wasting-water-on-road

इंदौर में सुबह-सुबह नगर निगम की दबिश।
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
November 17, 2026

इंदौर में सुबह-सुबह नगर निगम की दबिश।
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। निगम द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ अब नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर व्यर्थ पानी बहाने वाले नागरिकों के खिलाफ सीधे चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
निगम आयुक्त के निरीक्षण के बाद हरकत में आया अमला
इस सप्ताह से शुरू हुई इस कार्रवाई में निगम की टीमें हर दिन चालान काट रही हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह से ही निगम का अमला शहर की सड़कों पर मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को शहर के मुराई मोहल्ला की गली नंबर 2 में सड़क पर पानी बहाने वाले 16 नागरिकों के खिलाफ चालान बनाए गए। इस कार्रवाई की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी, जब नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन 12 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 62 का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों पर व्यर्थ पानी बहता हुआ देखा, जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नागरिकों को उचित समझाइश दी जाए और पेयजल की बर्बादी को हर हाल में रोका जाए।
2 दिन तक चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान
निगम आयुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए उपयंत्री सौरभ समैया, सहायक सीएसआई चेतन, जल प्रदाय विभाग और टीम MUSE की संयुक्त टीम ने लगातार सघन जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर नागरिकों को जल का महत्व समझाया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपने निजी नलों में अनिवार्य रूप से टोंटियां लगवाने और पानी को सड़क पर न बहाने की स्पष्ट हिदायत दी जा रही है।
समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर हुई चालानी कार्रवाई
मुराई मोहल्ला में निगम की टीम द्वारा दी गई लगातार समझाइश और चेतावनी के बावजूद कुछ नागरिक जलापूर्ति के समय लापरवाही बरतते हुए पानी सड़क पर बहा रहे थे। सोमवार सुबह जब इसकी जानकारी मिली, तो जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की और नियमों की अनदेखी करने वाले 16 लोगों के मौके पर ही चालान काटे।
November 17, 2026
इंदौर में आज क्या है खास – फोटो : amarujala
November 16, 2026
शहर के बायपास क्षेत्र में फीनिक्स मॉल के पास चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण आम जनता को अगले 2 दिनों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। निर्माण कार्य की वजह से शहर की मुख्य ग्रेविटी मेन लाइन को शिफ्ट किया गया था, जिसे अब मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने का काम […]
November 16, 2026
पंकज माली विस्तार पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक देवी अपार्टमेंट के पास स्थित एक मकान में अचेत अवस्था में मिला था। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस […]
