मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी की सियासत में नया दांव:फूल से टक्कर में हाथी की ताकत पर साइकिल की नजर, दलित वोटबैंक में सेंध लगाएगी सपा! – Up Politics: Sp Targets Bsp’s Dalit Vote Bank To Challenge Bjp Ahead Of 2027 Elections
आगरा

यूपी की सियासत में नया दांव:फूल से टक्कर में हाथी की ताकत पर साइकिल की नजर, दलित वोटबैंक में सेंध लगाएगी सपा! – Up Politics: Sp Targets Bsp’s Dalit Vote Bank To Challenge Bjp Ahead Of 2027 Elections

November 17, 2026


UP Politics: SP Targets BSP's Dalit Vote Bank to Challenge BJP Ahead of 2027 Elections

samajwadi party
ग्राफिक्स

विस्तार

आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित दलित महासम्मेलन के जरिये साइकिल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में नया दांव चला है। आगामी विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने उतरी सपा की नजर अब भाजपा के मजबूत किले को भेदने के लिए बसपा के परंपरागत वोट बैंक पर आ टिकी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करते हुए जहां एक तरफ दलित समाज को अपने साथ जोड़ने का संदेश दिया। वहीं, राणा सांगा पर बयान से चर्चाओं में आए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को इसकी बागडोर सौंपी है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम की धुरी माने जाने वाले आगरा और अलीगढ़ मंडल की सियासत में फूल का संगठनात्मक आधार खासा मजबूत है। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों मंडलों की अधिकांश सीटों पर फूल ही खिला था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X